{"_id":"600082758ebc3e33be252ad2","slug":"health-hamirpur-news-knp6059544180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं : डीएम, जिलाधिकारी ने सतर्कता बरतने के दिए निर्देश, खुला कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं : डीएम, जिलाधिकारी ने सतर्कता बरतने के दिए निर्देश, खुला कंट्रोल रूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। बर्ड फ्लू को लेकर सतर्कता बरतने के लिए गुरुवार को जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें डीएम डॉ. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कहा जिले में बर्ड फ्लू का अभी तक कोई भी मामला नहीं आया है। उन्होंने कहा लोग अफवाहों से बचे।
जिलाधिकारी ने कहा बर्ड फ्लू से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां कर ली हैं। पशुपालन विभाग नियमित पोल्ट्री फार्म व जलाशयों के पास नजर रखे है। पोल्ट्री फार्म संचालकों को इससे बचाव के संबंध में जागरूक किया गया है। कुक्कुट, मांस आदि की दुकानों में भी साप्ताहिक रूप से बंदी होगी। बर्ड फ्लू से बचाव के दृष्टिगत पशुपालन विभाग को पर्याप्त रूप से बचाव सामग्री पीपीई किट की व्यवस्था की गई है।
बर्ड फ्लू के दृष्टिगत जनपद में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका नंबर 05282-22519, 7380922627 व बर्ड फ्लू के रोकथाम के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी डॉ. आरके सिंह का मोबाइल नंबर 9450084432 है। बैठक में सीडीओ, सीएमओ व सभी एडीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
कौवों के मरने से बर्ड फ्लू का डर
सरीला। खेड़ाशिलाजीत गांव में एक कैथा के पेड़ पर कौवों के दो दिन से मंडराने व पेड़ से गिरकर मरने से ग्रामीण डरे हैं। गांव के कृष्णदत्त, राहुल कुमार, संतोष, सुरेश, हीरा सिंह ने बताया गांव किनारे मांझखोर मोहल्ले में कैथा के पेड़ के ऊपर दो दिन से दर्जनों की तादाद में कौवे मंडरा रहे हैं। रोजाना एक-दो कौवे गिरकर मर रहे हैं। जिससे ग्रामीण बर्ड फ्लू की आशंका से डरे हैं। इसकी सूचना भी ग्रामीणों ने किसी को नहीं दी है। पशु चिकित्साधिकारी उगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कौवों के मरने की सूचना किसी माध्यम से मिली है। बताया ठंड से कौवों की मौत हो रही है। (संवाद)