फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   health,hamirpur news,corona

घर-घर से कोविड मरीजों की पहचान आज से

Tue, 04 May 2021 06:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
health,hamirpur news,corona
हमीरपुर। ग्रामीण इलाकों में बढ़ते कोविड संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पांच से नौ मई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन पांच दिनों में स्वास्थ्य विभाग की टीम होम आइसोलेशन में रह रहे उपचाराधीनों की निगरानी करेंगी। परिवार के किसी भी सदस्य को अगर कोविड के लक्षण होंगे तो उन्हें भी दवा किट मुहैया कराई जाएगी। आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से चलने वाले इस अभियान की प्रतिदिन सीएचसी व पीएचसी स्तर पर रिपोर्टिंग भी होगी।
विज्ञापन

इस समय कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पंचायत चुनाव की वजह से ग्रामीण इलाकों में आवाजाही की वजह से संक्रमण गांव-गांव पहुंचने की संभावना ज्यादा है। अब इसी को देखते हुए शासन ने गांव-गांव कोरोना मरीजों की जांच का अभियान शुरू किया है। इसकी शुरुआत बुधवार (5 मई) से होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सचान ने बताया स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर होम आइसोलेशन में रहने वालों की निगरानी करेगी।
विज्ञापन

उन्हें समय से दवा और परामर्श मिल रहा है या नहीं, इसका पता करेगी। कोरोना पॉजिटिव मरीज के परिवार के किसी भी सदस्य को अगर कोविड-19 के लक्षण हैं तो उन्हें बिना जांच कराए ही दवा की किट मुहैया कराएगी। साथ ही जांच भी करवाने को प्रेरित करेगी, ताकि समय से उपचार शुरू हो सके। उन्होंने बताया अभियान नौ मई तक चलेगा और इसकी प्रतिदिन मॉनीटरिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed