फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   health,hamirpur news,corona

डीएसओ व ईओ समेत 28 और कोरोना संक्रमित

Sat, 10 Apr 2021 10:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
health,hamirpur news,corona
मौदहा कस्बे के मराठीपुरा मोहल्ले के कंटेनमेंट जोन में लगी बेरिकेटिंग। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जिले में कोरोना फिर तेजी से फैल रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की जांच में 28 लोग और पॉजिटिव मिले। जिसमें जिलापूर्ति अधिकारी व राठ ईओ भी संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में शहर में पांच, सुमेरपुर में 11, राठ में सात, मौदहा में तीन, मुस्करा में दो लोग हैं। जिले में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 86 हो गई है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को जिलाधिकारी के संक्रमित मिलने पर उनके संपर्क में आने वाले अधिकारी व कर्मचारियों ने भी शनिवार को अपनी जांच कराई। सीएमओ डा. आरके सचान ने बताया जिलापूर्ति अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं रमेड़ी निवासी दो व कालपी चौराहा निवासी दो लोग संक्रमित मिले हैं। राठ संवाद के अनुसार शनिवार को सीएचसी में 32 लोगों की जांच हुई। सीएचसी अधीक्षक डा. जेपी साहू ने बताया नगर पालिका ईओ समेत सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जिनमें नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक, कर अधिकारी व मियांपुरा मोहल्ला के चार लोग हैं। सभी को होमआइसोलेट किया गया है। सुमेरपुर संवाद के अनुसार शनिवार को कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में 11 मरीज मिले।
विज्ञापन

कस्बे में आधा दर्जन मरीज अलग-अलग मोहल्लों के हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बिलहड़ी गांव में पति-पत्नी व बेटी संक्रमित मिले हैं। सभी मरीजों को बांदा मेडिकल कालेज भेजा गया है। मौदहा संवाद के अनुसार शनिवार को हुई जांच में कस्बा के तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। गहरौली संवाद के अनुसार मुस्करा कस्बा निवासी एक महिला व ग्रामीण क्षेत्र की एक महिला संक्रमित है। सीएमओ ने कहा सभी संक्रमितों को इलाज के लिए बांदा मेडिकल कालेज भेजा गया है। वहीं कुछ संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है। कहा स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिदिन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा जिले में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 86 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिल रहा राशन
कुरारा। सीएचसी में कोरोना वैक्सीन न होने से लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। वैक्सीन न लगवाने पर कोटेदार राशन कार्ड धारकों को अनाज नहीं दे रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं। सीएचसी समेत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरी, पारा, मिश्रीपुर, कुसमरा, भौली में कोरोना वैक्सीन केंद्र बनाए गए हैं। कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों में जागरुकता आई है, मगर टीकाकरण नहीं हो पा रहा है।
एसडीएम व सीओ ने किया जागरूक
मौदहा। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकारी स्तर पर सभी प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं लोगों को जागरूक करने का भी काम शुरू है। जिसके चलते शनिवार को एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया व सीओ शैलेंद्र त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर लोगों को जागरूक किया। प्रशासन इस बात से भी सतर्क है कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग व महाराष्ट्र और दिल्ली से लोग आ रहे हैं। जिनकी जांच होना आवश्यक है। इसके विपरीत पंचायत चुनाव में गाइडलाइन की धज्जियां उड़ रही हैं।

गैर प्रांतों से लौटने लगे कामगार
हमीरपुर। कोरोना ने एक बार फिर लोगों की परेशानियां बढ़ दी है। व्यापारियों व मजदूरों को आशंका है कि अबकी लॉकडाउन हुआ तो बर्बादी की कगार पहुंच जाएंगे। उधर महाराष्ट्र में काम करने गए कामगार लौटने लगे हैं। शनिवार को महाराष्ट्र प्रांत की दो टैक्सी शहर के हाईवे से निकली तो लोगों में चर्चा शुरू हो गई।

मौदहा कस्बे में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च करते एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया व सीओ। संवाद

मौदहा कस्बे में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च करते एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया व सीओ। संवाद- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed