फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   health,civic,hamirpur

एंबुलेंस नहीं मिली, हाथ ठेला में प्रसव

Sat, 31 Jul 2021 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
health,civic,hamirpur
राठ में एंबुलेंस न मिलने पर हाथ ठेले से प्रसूता व नवजात को सीएचसी ले जाते परिजन - फोटो : HAMIRPUR
राठ। एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल से लोगों की जान पर बन आई है। शनिवार को एंबुलेंस न मिलने पर गर्भवती को हाथ ठेले से सीएचसी ले जाते समय रास्ते में प्रसव हो गया। इसके बाद ठेले में प्रसूता व नवजात को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे और भर्ती कराया।
विज्ञापन

नगर के मुगलपुरा निवासी हरिकिशन केवट ने बताया वह परिवार समेत ईट भट्टों पर मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी पूजा (30) गर्भवती थीं। प्रसव का समय नजदीक होने पर काम से अपने घर लौट आए थे। शनिवार सुबह करीब नौ बजे पूजा को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने 102 एंबुलेंस को फोन किया। करीब एक घंटे इंतजार के बावजूद एंबुलेंस नहीं आई।
विज्ञापन

प्रसव पीड़ा से पत्नी की हालत खराब होने पर पड़ोसियों की मदद से हाथ ठेला की व्यवस्था कर उसे अस्पताल ले जाने के लिए निकले। परिजन हाथ ठेला खींचते हुए गर्भवती को सीएचसी ले जा रहे थे। तभी रास्ते में दर्द से कराह रही महिला ने पुत्र को जन्म दिया। प्रसव के बाद प्रसूता व नवजात शिशु को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed