फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Water level started rising again due to release of water from dams in rivers

हमीरपुर : नदियों में बांधों से पानी छोड़े जाने से फिर से बढ़ने लगा जल स्तर

Wed, 24 Aug 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Water level started rising again due to release of water from dams in rivers
मौदहा में गढ़ा गांव से नाव के सहारे रपटा पार करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। यमुना और बेतवा नदियों में फिर बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार सुबह आठ बजे बेतवा में 5.44 लाख क्यूसेक और यमुना में 10 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। इससे नदियों का जलस्तर तीन से चार मीटर तक बढ़ सकता है। इतना जलस्तर बढ़ा तो नदियां खतरे का निशान को पार का जाएंगी।
विज्ञापन

मौदहा बांध के अधिशासी अभियंता करन पाल सिंह ने बताया कि कर यमुना का जलस्तर 101.030 मीटर और बेतवा का 101.970 मीटर पर पहुंच गया है। यमुना में खतरे का निशान 103.630 और बेतवा में 104.540 मी. पर दर्ज है। बाढ़ की आशंका के चलते सदर, सरीला व मौदहा क्षेत्र के गांवों में हाई एलर्ट जारी कर दिया है। अधिकारी गांवों में नजर बनाए हैं।
विज्ञापन

गढ़ा गांव का रास्ता बंद, चलने लगी नाव
मौदहा। लगातार बारिश होने से क्षेत्र में नाले और नदियां उफनाने से कई गांवों की सड़कों पर बने रपटा पुल डूब गए हैं। केन नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने से पानी गांवों के करीब तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ा गांव के पूर्व प्रधान राम सजीवन ने बताया कि नदी का जलस्तर और बढ़ता तो गांव पानी से घिर जाएगा। अभी रपटा पुल पर 15 से 20 फीट तक पानी बह रहा है। सोमवार रात से आवागमन बंद है। लोग नावों का सहारा ले रहे हैं।

कुरारा संवाद के अनुसार बेतवा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पारा गांव निवासी रणधीर सिंह, शिवम तिवारी, मोहन सिंह भदौरिया आदि ने कहा कि अगर जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो बुधवार को पारा और कुरारा गांवों के रास्ते बंद हो जाएंगे। ग्रामीणों को दूसरे मार्गों से कस्बे व जिला मुख्यालय जाना पड़ेगा। नदी किनारे के खेतों की फसलें डूबने लगी हैं।

सरीला क्षेत्र के भेड़ी जलालपुर गांव में बेतवा नदी में डूबा महेश्वरी माता मंदिर। संवाद

सरीला क्षेत्र के भेड़ी जलालपुर गांव में बेतवा नदी में डूबा महेश्वरी माता मंदिर। संवाद- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed