फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news,hamirpur,helath news

बुखार से युवक की मौत, 10 को निकला डेंगू

Thu, 07 Oct 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
hamirpur news,hamirpur,helath news
हमीरपुर। जिले में बुधवार को दस डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है, जबकि बुखार से एक युवक ने दम तोड़ दिया है। आई रिपोर्ट में पांच डेंगू के मरीज महोबा और एक-एक बांदा व जालौन का भी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 1043 मरीजों ने पर्चे बनवाए। 306 मरीजों ने खून की जांच कराई। फिजीशियन डॉ.आरएस प्रजापति ने बताया कि 406 मरीजों का उपचार किया है। वायरल बुखार के 243 मरीज देखे गए हैं। डेंगू के लक्षणों वाले 16 मरीजों की जांच हुई। 10 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमएस डा.विनय प्रकाश ने बताया कि जिनमें डेंगू की पुष्टि हुई है उनमें महोबा के मोहित (20) निवासी संवादनगर, अनुष्मान (18) चुंगी मोहल्ला व आराध्या (13) निवासी बालखंडेश्वर, नंदकिशोर (18) व जयहिंद (17) निवासी नवेणी, जनपद जालौन के महाली निवासी हिमांशु (3), शहर के पुलिस लाइन निवासी अंशुमान (2), स्वासा निवासी रमेश (48), हाथी दरवाजा निवासी प्रीति (32), बांदा जनपद के गड़रिया निवासी देवकली (60) को डेंगू निकलने पर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उधर शहर के मेरापुर मोहल्ला निवासी दिलीप प्रजापति की तीन वर्षीय बेटी पायल की बुखार से मौत हो गई। पिता ने बताया कि एक सप्ताह से बुखार था। जिसका प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराते रहे।
विज्ञापन

बुखार से दम तोड़ने वाला युवक राठ का
राठ। क्षेत्र में बुखार से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। अलग-अलग गांव में बुखार व अन्य बीमारी से दो युवकों की मौत हो गई है। कोतवाली क्षेत्र के धमना गांव निवासी मनीष ने बताया कि उनके बड़े भाई सुनील (24) पिछले तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थे। उनका इलाज प्राइवेट अस्पताल में कराया, लेकिन लाभ नहीं मिल सका। बुधवार को हालत खराब हुई और इलाज के दौरान मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

महोबा में भी तीन डेंगू रोगी मिले
महोबा। जिला अस्पताल से आई रिपोर्ट में तीन में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें गांधी नगर के ध्रुव कुमार (22) ये दिल्ली से आए हैं। इसके साथ चारीगंज के छह साल के जैनू और गांधी नगर के सुरेंद्र (18) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed