{"_id":"617edb1f2552b439cc5b399b","slug":"hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp661601729","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से मनरेगा कर्मियों व एक माह से मजदूरों को नहीं मिला भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से मनरेगा कर्मियों व एक माह से मजदूरों को नहीं मिला भुगतान
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। मनरेगा योजना का बुरा हाल है। पिछले दो माह से मनरेगा कर्मियों को मानदेय नहीं मिला है।
ब्लॉक के 57 ग्राम पंचायतों में 25 हजार से ज्यादा मनरेगा मजदूर हैं। पिछले एक माह से मनरेगा मजदूरों का भुगतान नहीं किया गया है। ऐसा ही हाल मनरेगा कर्मियों के मानदेय का है।
तकनीकी सहायक, रोजगार सेवक आदि कर्मियों को अगस्त के बाद मानदेय नहीं दिया गया है। रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष साहब लाल वर्मा ने बताया कि दो माह का मानदेय बकाया है। दिवाली पर्व के पूर्व मानदेय खातों में आ जाएगा, इस पर संशय बरकरार है। एपीओ मनरेगा विकास कुमार ने बताया कि डिमांड लगी हुई है। (संवाद)