{"_id":"5e1ca92c8ebc3e882043939a","slug":"hamirpur-health-hamirpur-news-knp5382281144","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान कार्डधारकों को मिलेंगी विशेष सुविधाएं, अस्पतालों में अलग से बनेगा रजिस्ट्रेशन काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान कार्डधारकों को मिलेंगी विशेष सुविधाएं, अस्पतालों में अलग से बनेगा रजिस्ट्रेशन काउंटर
विज्ञापन
हमीरपुर। आयुष्मान कार्डधारकों के लिए खुशखबरी है। अब अस्पताल में उन्हें विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। मरीजों के लिए अलग से वार्ड भी स्थापित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में 86167 परिवारों को गोल्डन कार्ड जारी किए गए हैं। इनमें अभी तक 58691 के कार्ड एक्टिवेट हुए हैं। कैंप लगाकर कार्डों को एक्टिवेट किया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डा. आरके यादव ने बताया कि चयनित सरकारी अस्पतालों में गोल्डन कार्डधारकों के रजिस्ट्रेशन को अलग से काउंटर खोले जाएंगे। इस पर काम शुरू है। इस काउंटर पर कार्ड दिखाते ही प्राथमिकता पर ओपीडी स्लिप निर्गत की जाएगी और अगर लाभार्थी के पास गोल्डन कार्ड नहीं है तो उसे तत्काल बनाया जाएगा।
उसे एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन व पैथालॉजी जांच में वरीयता दी जाएगी। आयुष्मान योजना के जिला सूचना सिस्टम मैनेजर गौरव निगम ने बताया कि योजना के तहत 1025 लाभार्थियों ने अभी तक विभिन्न अस्पतालों में नि:शुल्क उपचार कराया है। 208 ऐसे लाभार्थी हैं जिनका उपचार जिले के सरकारी और चयनित प्राइवेट अस्पतालों में किया गया है। छानी और इमिलिया सीएचसी को शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है। लाभार्थी को 5 लाख रुपये तक का इलाज नि:शुल्क मिलेगा।