फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Flood victims are demanding tarpaulins

हमीरपुर : सफाई की दुहाई, तिरपाल भी मांग रहे बाढ़ पीड़ित

Thu, 01 Sep 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Flood victims are demanding tarpaulins
जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते भटपुरा डांडा के ग्रामीण। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। यमुना और बेतवा नदियों की बाढ़ से लोगों के मकान गिर गए हैं और बस्तियों में गंदगी फैल गई है। बाढ़ पीड़ित जिले पर बनाए गए कंट्रोल रूम में फोन कर अपने समस्याएं और जरूरतें बता रहे हैं। कोई सिर छिपाने के लिए तिरपाल मांग रहा है तो कोई साफ-सफाई करने की गुहार लगा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम रिठौरा निवासी रोहित ने कंट्रोल रूम के नंबर 05282, 222330 पर फोन किया। बताया कि बाढ़ का पानी तो उतर गया है लेकिन गंदगी फैली है जिससे बीमारियों का खतरा है, जल्द सफाई करवा दीजिए।
विज्ञापन

मऊ निवासी दिनेश तिवारी ने पूछा कि नदियों का जलस्तर कितना है, क्या अभी बाढ़ आएगी। मेरापुर निवासी राजू ने फोन कर कहा कि घर में पानी भर गया है तिरपाल भिजवा दीजिए। कंट्रोल रूम प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी तक 81 लोगों की शिकायतें दर्ज की गईं हैं। समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कर्मचारियों की नए रोस्टर के अनुसार लगाई ड्यूटी
एडीएम रमेश चंद्र ने बताया कि कंट्रोल रुम में नए रोस्टर के अनुसार एक से 30 सितंबर तक के लिए नए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें 6 से 2 बजे तक रोहित कुमार व शैलेष कुमार त्यागी, दो से रात 10 बजे तक धरम सिंह व प्रभात, रात 10 से सुबह 6 बजे तक रहेगी। इस दौरान कंट्रोल में आने वाली शिकायतों को दर्ज करेंगे और शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सूचित करेंगे।
बाढ़ का खतरा टला
हमीरपुर। मौदहा बांध के अधिशाषी अधिकारी करन पाल सिंह ने बताया कि अब बाढ़ का खतरा टल गया है। बीते दिनों किसी भी बांध पानी नहीं छोड़ा गया है। बुधवार को शाम चार बजे यमुना का जल स्तर 98.690 मी., बेतवा का जलस्तर 98.360 मी. दर्ज किया गया है।
लेखपाल और प्रधान पर मनमाफिक का आरोप
हमीरपुर। कुरारा क्षेत्र के भटपुरा डांडा निवासी रमेश, राजेंद्र, शिवबरन, राजन, कौशिल्या, राधा, कल्लू, रामराज आदि ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि बाढ़ में कच्चे मकान गिर गए हैं। आरोप लगाया कि लेखपाल व प्रधान ने मनमाने तरीके से सर्वे कराकर रिपोर्ट बना ली है। जमरेही डांडा के रामस्वरूप, राजाराम, कालीदीन, राममोहन, रामसिंह, हनुमान आदि ने मकानों का सर्वे कराने औश्र राहत सामग्री दिलाने की मांग की।

सर्वे कराने और राहत सामग्री दिलाने की मांग
हमीरपुर। शहर के पुराना बेतवा घाट मोहल्ले के दिनेश कुमार निषाद के नेतृत्व में एक सैकड़ा लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इन लोगों ने राहत सामग्री दिलाने व घरों की क्षति का आंकलन कराने की मांग की है।

शहर के गौरादेवी नई बस्ती में गिरा कच्चा घर। संवाद

शहर के गौरादेवी नई बस्ती में गिरा कच्चा घर। संवाद- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed