फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Farmer guarding the field dies of snakebite, chaos in the house

हमीरपुर: खेत की रखवाली कर रहे किसान की सर्पदंश से मौत, घर में मचा कोहराम

Sun, 26 Sep 2021 01:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 26 Sep 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Farmer guarding the field dies of snakebite, chaos in the house
घटना में रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
हमीरपुर में जानवरों से खेत की रखवाली करने गए किसान को सांप ने काट लिया। इलाज को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मुस्करा थाने के मसगांव निवासी गजराज खंगार ने बताया कि उनका छोटा भाई मुकेश खंगार (38) पुत्र लल्लू खंगार रात में अपने खेत की अन्ना जानवरों से रखवाली कर रहा था।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब 11 बजे वह उनके पास आया और बताया कि सांप ने काट लिया है। आनन-फानन खेत से उसे घर ले आया और घर में परिजनों को बताकर पड़ोसियों की मदद से उसे इलाज के लिए इमिलिया सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक किसान की पत्नी मेनका ने बताया कि पति खेत पर रखवाली करने गए थे। उसी दौरान सांप ने काट लिया। भाई के साथ घर पहुंचे उसके पति ने सांप द्वारा काटे जाने की बात बताई। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक किसान की पत्नी ने थाने में प्रार्थना पत्र दे पोस्टमार्टम कराने को कहा है। मृतक मुकेश के पास डेढ़ बीघा जमीन है। जिस पर वह खेती व मजदूरी कर अपने घर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक अपने पीछे 3 लड़कियां व 3 लड़के छोड़ गया है। इस घटना से मृतक की पत्नी व बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed