फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Gutkha factory caught, two accused arrested

हमीरपुरःगुटखा फैक्टरी पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Sep 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Gutkha factory caught, two accused arrested
राठ कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व बरामद माल - फोटो : HAMIRPUR
राठ। कोतवाली पुलिस ने दो स्थानों पर अवैध रूप से संचालित गुटखा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मशीन व भारी मात्रा में अवैध गुटखा बनाने का सामान बरामद किया।
विज्ञापन

अपर एसपी अनूप कुमार ने बताया कि नगर के छोटी जुल्हैटी में जागेश्वर गुप्ता उर्फ मुन्ना अवैध गुटखा फैक्ट्री संचालित कर रहा था। वहीं धनौरी गांव में महेश लोधी गुटखा फैक्ट्री चला रहा था। कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बताया, आरोपी अपने साथियों की मदद से प्रतिबंधित व हानिकारक गुटखा, पान मसाला व तंबाकू युक्त सुपारी बनाते थे। इनमें जहरीले रसायनों का भी प्रयोग किया जाता था।
विज्ञापन

दो सुपारी कटर, एक पैकिंग मशीन, दो इलेक्ट्रानिक कांटे, चार बोरा तंबाकू मिश्रण, सुगंधित सुपारी दो बोरा, सुपारी खड़ी चार बोरा, सुपारी बुरादा दस बोरा, सुपारी कटी तीन बोरा, पंडित सुपारी रोल 3 व कुबेर रैपर रोल एक बोरी, पांच लीटर पिपरमेंट व दो पिपिया में केमिकल बरामद हुआ। पुलिस टीम में एसएसआई पंधारी सरोज, एसआई सुजीत कुमार, कांस्टेबल कल्पना सिंह, पंकज कुमार, देवेंद्र कुमार, विशाल साहू, अनिल दिवाकर व अनिल कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed