{"_id":"5fca7ee28ebc3ecfce53b595","slug":"grandfather-s-relation-with-swami-brahmanand-uma-hamirpur-news-knp59803922","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी ब्रह्मानंद से है दादा-पोती का रिश्ता : उमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी ब्रह्मानंद से है दादा-पोती का रिश्ता : उमा
विज्ञापन
राठ में स्वामी ब्रम्हानंद की समाधि पर पुष्प अर्पित करतीं साध्वी उमा भारती। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। बुंदेलखंड मालवीय स्वामी ब्रह्मानंद ने राजनीति में आने की प्रेरणा दी थी। उनसे दादा-पोती का रिश्ता रहा है। मेरे जीवन पर स्वामी जी के दर्शन की अमिट छाप है। स्वामी जी से मिला स्नेह मुझे उनकी ओर बरबस खींच लाता है। यह बात मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कही। वह महान क्रांतिकारी स्वामी ब्रह्मानंद के 126वें जन्मोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि वेदों के मर्मज्ञ स्वामी ब्रह्मानंद ने अशिक्षा के अंधकार को दूर करने के लिए विशाल शिक्षण संस्थान की स्थापना की। बुंदेलखंड की हालत अभी भी ठीक नहीं है। स्वामी जी के पदचिह्नों का अनुसरण करने पर ही यहां का विकास संभव है। विशिष्ट अतिथि लोकनिर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि स्वामी जी ने कुरीतियों व आडंबरों का विरोध किया है।
कृषि शिक्षा व अनुसंधान राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि राठ में कृषि विज्ञान केंद्र के लिए प्रयासरत हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री से मिलकर राठ कृषि वैज्ञानिक केंद्र बनवाएंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, विधायक मनीषा अनुरागी, चरखारी विधायक बृजभूषण सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, पूर्व मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह लोधी, पूर्व कृषि निदेशक धनपत सिंह लोधी, पूर्व विधायक डॉ.अंबेश कुमारी, पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी, गोहांड ब्लाक प्रमुख अरविंद मुखिया, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राठ सत्यपाल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ.संतोष सिंह, शैलेंद्र उर्फ शीलू, मनोज चौहान, प्राचार्य डॉ.नीलम कुमार सिंह, डॉ.सुरेंद्र सिंह, डॉ.उमाकांत लोधी, इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुघर सिंह, डॉ.कमलेश राजपूत, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, दुष्यंत राजपूत आदि मौजूद रहे।