{"_id":"571e66164f1c1b3a64a91b68","slug":"give-50-kg-wheat-to-poor-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों को दिया 50 किलो गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों को दिया 50 किलो गेहूं
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
Updated Tue, 26 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
मौदहा के गुरदहा में गरीब को अनाज व चेक देते अब तो जागो परिवार के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तो जागो परिवार संगठन के युवा सदस्यों की गरीबों की मदद करने की मुहिम जारी है। सोमवार को सदस्यों ने गुरदहा गांव में गरीबों को अनाज वितरण करने के साथ ही 500 रुपये के चेक भी दिए। ।
विज्ञापन
अब तो जागो परिवार संगठन ने सूखे के बावजूद गांवों में पहुंचकर अन्नदाताओं से अनाज एकत्र किया। इसका पात्रों को वितरण कर रहे हैं।
इसी क्रम में संगठन ने गुरदाहा गांव पहुंचकर चिह्नित गरीबों को 50 किलो गेहूं के साथ ही प्रत्येक को पांच-पांच सौ रुपये के चेक दिए। इस दौरान पिंटू, रवि, अभिमन्यु, इखलाक खां, तेज प्रताप, पुष्पेंद्र, मोनू, बृजेश, राजबहादुर, कल्लू खान, आनंद, रेवती शामिल रहे। युवाओं ने बताया कि इस गांव में पेयजल संकट है। यहां के लोगों ने पानी मुहैया कराने की मांग की है। श्याम नदी में भी पानी नहीं बचा है। जिससे मवेशियों के लिए भी पानी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन