{"_id":"65f736f61d199a904702dece","slug":"girl-dies-under-suspicious-circumstances-two-youths-accused-of-instigating-suicide-hamirpur-news-c-225-1-sknp1044-105388-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: युवती की संदिग्ध हालात में मौत, दो युवकों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: युवती की संदिग्ध हालात में मौत, दो युवकों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता का आरोप है कि गांव के ही दो युवक उसकी बेटी को अपने साथ ले गए थे।
बेटी घर में रखी 3.90 लाख की नकदी भी साथ ले गई थी। वापस लौटने पर नकदी गायब थी, जिससे आहत होकर उसने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका व युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
कस्बे के बड़ापुरा निवासी छाया (18) का गांव के ही दो युवकों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शनिवार दोपहर चार बजे दोनों युवक बाइक से उसे महोबा ले गए। युवती घर में रखे 3.90 लाख रुपये से भरे बैग को भी अपने साथ ले गई। देर रात युवती तो वापस लौटी, लेकिन रुपये वाला बैग गायब था, जिससे युवती ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए।
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता करन का आरोप है कि उसकी बेटी गांव के दो युवकों से फोन पर बात करती थी। कॉल रिकॉर्डिंग भी मोबाइल में मौजूद है। आरोपियों ने बेटी से नकदी से भरा बैग ले लिया, जिससे आहत युवती ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतका व हिरासत में लिए गए युवक का फोन कब्जे में लिया है। कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि जिस युवक पर मृतका के पिता ने आरोप लगाया है, उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।