{"_id":"6999f68272e22046c90a89b9","slug":"gifting-roses-to-drivers-and-advising-them-to-wear-helmets-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-136463-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर हेलमेट लगाने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर हेलमेट लगाने की सलाह
Sat, 21 Feb 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो 21 एचएएमपी 25- बाइक सवार को गुलाब का फूल देकर हेलमेट लगाने का आग्रह करतीं छात्राएं। संव
हमीरपुर। कुंडौरा स्थित ओम हरिहर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पांचवें दिन छात्र-छात्राओं ने निर्धारित स्थल पर ''सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा'' का नारा लगाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। दोपहिया वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर हेलमेट लगाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की गई।
एनएसएस प्रथम कार्यक्रम अधिकारी राक्षदीन कर्णधार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए हमेशा सावधान रहें। द्वितीय अधिकारी सरिता दुबे ने युवाओं से कम स्पीड में सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. स्वामी प्रसाद गुप्ता, अजीत सिंह, सीमा गुप्ता, सरिता, संदीप, मनोज कुमार, अजय कुमार, त्रिभुवन देव के अलावा छात्र विनीत, अनुसुइया, स्नेहा, प्रीति, किरण, अनमोल, सुहानी, स्वाती, पूर्णिमा उपस्थित रहे।