फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Furore over allocation ration shop

राशन दुकान आवंटन पर हंगामा

Thu, 28 Jul 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 28 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Furore over allocation ration shop
श्रीकृष्णराज कालेज परिसर में लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विकासखंड सुमेरपुर के छानीबुजुर्ग गांव में गुरुवार को राशन की दुकान के आवंटन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। वोटिंग शुरू हुई लेकिन कुछ महिलाओं के एक से ज्यादा बार वोटिंग करने से मामला हंगामे में बदल गया। पुलिस ने लोगों को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग कर मामला शांत कराया। बैठक में लॉटरी एवं हाथ उठाने की प्रक्रिया लोगों ने नकार दी। तब वोटिंग शुरू हुई लेकिन कुछ महिलाओं के एक से ज्यादा बार वोटिंग करने से मामला हंगामे में बदल गया। पुलिस ने लोगों को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग कर मामला शांत कराया। इस बीच विकासखंड कार्यालय से आए नोडल अधिकारी कालीदीन ने कार्रवाई स्थगित कर दोबारा चुनाव कराने की बात कही।

विज्ञापन


गांव में राशन की दुकान पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। गुरुवार को राशन की नई दुकान के आवंटन के लिए गांव के श्रीकृष्णराज इंटर कालेज में बैठक बुलाई गई। बैठक की शुरुआत में फूलचंद्र प्रजापति, गुलजारी, चरन सिंह, पोल्हू उर्फ मुन्ना यादव, बऊवा भुर्जी, बऊवा सचान, सुबराती व भूरा साहू ने आवेदन दाखिल किए।
विज्ञापन


ब्लाक से राशन की दुकान के  आवंटन को चयनित नोडल अधिकारी सहायक खंडविकास अधिकारी  कालीदीन ने लॉटरी या हाथ उठाने की बात कही। लेकिन मौजूद ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। जिस पर सर्वसम्मति से वोटिंग शुरू कराई गई। करीब 200 वोट डालने के बीच कुछ महिलाओं के एक से अधिक बार वोट डालने पर विवाद होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर अंदर और कालेज के बाहर मौजूद ग्रामीण हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख थाना बिवांर से आए थानेदार भोजराज ने लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन जब ग्रामीण शांत नहीं हुए तो इसमें पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।


ग्रामीणों की नारेबाजी और हंगामा होने से बढ़ रहे मामले को बिगड़ता देख नोडल अधिकारी ने राशन की दुकान के लिए अगली बैठक बुलाने की घोषणा कर दी। इस पर ग्रामीण शांत हो गए। कोटे की दुकान को लेकर पंचायत सचिव नीरज सचान, सचिव रामपत यादव व दलजीत सोनकर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed