फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Freezing death of headmaster

ठंड से प्रधानाध्यापक की मौत

Thu, 19 Jan 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
अमर उजाला/हमीरपुर Updated Thu, 19 Jan 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
 विकासखंड क्षेत्र के मुंडेरा ग्राम पंचायत के मजरा केवटरा प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक की ठंड लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शिक्षक की मौत पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन



कस्बे के चांदथोक निवासी अखिल कुमार प्रजापति (33) पुत्र रामप्रकाश ग्राम पंचायत मुंडेरा के मजरा केवटरा डेरा के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात थे। बुधवार को विद्यालय का काम निपटाने के बाद आडिट के लिए बीआरसी कुछेछा बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन


तबियत बिगड़ने पर सीधे घर पहुंचे और आग तापने लगे। आग तापते हुए अचानक गश खाकर कुर्सी से गिर पड़े। परिजन अखिल को लेकर अस्पताल पहुंचे  जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता रामप्रकाश ने बताया कि ठंड लगने से उसके बेटे की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचकर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डा.इंद्रजीत प्रजापति ने परिवारीजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ ने अध्यापक की मौत पर शोक व्यक्त किया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष रमाकांत शुक्ला, अखिलेश शुक्ला, अंब्रीश कुमार, बृजेंद्र कुमार, सुरेश यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे।

 गांव स्थित परमहंस प्रेमानंद कुटी के संत की बीती रात ठंड लगने से मौत हो गई। सुबह देर तक मंदिर के किवाड़  न खुलने पर ग्रामीण दीवार फांदकर अंदर घुसे। जहां वह मृत मिले। सूचना पर पहुंचे परिजन संत के शव को अपने साथ ले गए।

गांव के क्वाट मोहाल स्थित परमहंस प्रेमानंद कुटी में महोबा जनपद के कुलपहाड़ थानाक्षेत्र के लाड़पुर निवासी मुन्नीलालदास महाराज के रहने वाले थे। वह बीते कई वर्षो से गांव में कुटी में रहकर मंदिर में पूजा अर्चना किया करते थे।


रोज की तरह बुधवार को भी रात में पूजा के बाद वह अपने कक्ष में सोने चले गए। जहां रात में उनकी ठंड लगने से मौत हो गई। गुरुवार को सुबह नौ बजे तक मंदिर के किवाड़ न खुलने पर ग्रामीणों ने कुटी की दीवार फांदकर अंदर जाकर देखा तो वह मृत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed