{"_id":"6998b701ec3155937d067470","slug":"food-grains-worth-25-lakh-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-warehouse-hamirpur-news-c-223-1-ham1014-136411-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: गोदाम का ताला तोड़ ढाई लाख का खाद्यान्न चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: गोदाम का ताला तोड़ ढाई लाख का खाद्यान्न चोरी
Sat, 21 Feb 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। चोरों ने एक थोक व्यापारी के गोदाम का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये का खाद्यान्न पार कर दिया। कोतवाली से चंद कदम दूर हुई चोरी की वारदात को लेकर आसपास के दुकानदारों में खासा आक्रोश रहा। कोतवाली पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
कोतवाली अंतर्गत मराठी पुरा निवासी सुशील कुमार गुप्ता खाद्यान्न के थोक व्यापारी है। कोतवाली से कुछ दूरी पर किराये के दुकान में गोदाम बना रखा है। शुक्रवार सुबह व्यापारी जब दुकान खोलने पहुंचे तो गोदाम के गेट का ताला टूटा देख स्तब्ध रह गए। गोदाम के अंदर जाकर देखा तो दाल व चावल की करीब 94 बोरियां गायब थी। चोरी की वारदात की जानकारी होते ही आसपास के दुकानदारों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को व्यापारी ने बताया कि रोज की तरह बृहस्पतिवार को रात आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह घटना की जानकारी हुई, चोरी गए खाद्यान्न की बाजार में करीब ढाई लाख रुपये कीमत है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया घटना संज्ञान में है पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।