{"_id":"695029825a6bdb57f90f63a6","slug":"fog-in-the-morning-sunshine-in-the-afternoon-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-134150-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सुबह कोहरा, दोपहर बाद खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सुबह कोहरा, दोपहर बाद खिली धूप
Sun, 28 Dec 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सुबह और शाम सड़कों पर धुंध साफ देखी जा सकती है। शनिवार को सुबह कोहरे के साथ बादलों ने डेरा जमाया, लेकिन दोपहर एक बजे के बाद धूप खिल आई। रात का पारा जहां आठ डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम पारा एक डिग्री लुढ़ककर 18 डिग्री सेल्सियस रहा है। इधर जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आरएस प्रजापति ने शुष्क मौसम और कड़ाके की ठंड को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। दोपहर बाद बादल कम होने से धूप का असर महसूस हो रहा था।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत कुमार का कहना है कि जहां एक ओर गेहूं की फसल के लिए यह ठंड फायदेमंद साबित हो रही है। वहीं, आलू, मटर और गोभी जैसी सब्जियों की फसलों को कुछ नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत कुमार का कहना है कि जहां एक ओर गेहूं की फसल के लिए यह ठंड फायदेमंद साबित हो रही है। वहीं, आलू, मटर और गोभी जैसी सब्जियों की फसलों को कुछ नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन