फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Five faults found in 33 KVA line, 24 villages affected

Hamirpur News: 33 केवीए लाइन में मिले पांच फॉल्ट, 24 गांव प्रभावित

Fri, 08 May 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Five faults found in 33 KVA line, 24 villages affected
बिवांर। (हमीरपुर)। तेज आंधी और बारिश से बिवांर सबस्टेशन की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। 33 केवीए लाइन में पांच फॉल्ट मिलने से करीब दो दर्जन गांवों की लगभग 50 हजार आबादी को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भरुआ-सुमेरपुर से आने वाली 33 केवीए लाइन में खराबी आने के कारण बिवांर, बांधुर बुजुर्ग, बांधुर खुर्द, छेनीबसायक, चंदौली, भरखरी, करगांव सायर, निवादा, लोदीपुर और छानी समेत करीब 24 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बुधवार रात करीब दो बजे बिजली गुल हुई जो बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बहाल हो सकी। बिवांर पावर हाउस के जेई अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे भरुआ-सुमेरपुर से सप्लाई दी गई लेकिन लाइन बार-बार ट्रिप करने लगी। इसके बाद लाइन की पेट्रोलिंग की गई। 45 किलोमीटर क्षेत्र में जांच के दौरान पांच फॉल्ट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed