{"_id":"616b17725e0f4112b2646f06","slug":"fire-hamirpur-news-knp6585700167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी में लगी आग, सात दुकानें राख, 10 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी में लगी आग, सात दुकानें राख, 10 लाख का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। थाने के बगल में स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार की रात आग गई। आग की चपेट में आकर एक सब्जी व छह किराना की दुकानें जल गईं। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। आग लगने से लगभग 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे सब्जी मंडी में आग लग गई। एक-एक कर सात दुकानें आग की चपेट में आ गईं। आग लगने से मंडी में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वीपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
इसी बीच फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया। तब तक आग की चपेट में आकर सब्जी कारोबारी अब्दुल गफ्फार की लगभग 90 हजार रुपये कीमत की सब्जी व फल नष्ट हो गई। किराना दुकानदार संतोष गुप्ता का दो लाख, सिद्धनाथ पाल, अनुराग पाल व जगदीश गुप्ता की दुकान का करीब डेढ़ डेढ़ लाख का मसाला व मेवा आदि सामान जल गया। सुधा गुप्ता की दुकान का एक लाख व परमलाल की दुकान का लगभग साठ हजार का सामान राख हो गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि सात दुकानदारों का नुकसान हुआ है। दुकानदारों के अनुसार करीब दस लाख का सामान जलने के अनुमान है। घटना से राजस्व विभाग की टीम को अवगत कराया गया है। गौरतलब है कि वर्ष 2014 व 2019 में भी सब्जी मंडी में आग लगी थी। इन घटनाओं में कई करोड़ का नुकसान हुआ था।