फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   FIR would be misleading to tell fake coins

सिक्कों को नकली बता भ्रम फैलाने पर होगी एफआईआर

Sun, 16 Oct 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 16 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
FIR would be misleading to tell fake coins
एसबीआई में शाखा प्रबंधक से बात करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
दस रुपये के सिक्कों के चलन को लेकर उपभोक्ता व दुकानदार दोनों परेशान हैं। कुछ दुकानदारों ने सिक्के लेना ही बंद कर दिया है। दस रुपये के दो तरह के सिक्के होने से अफवाह फैलाई जा रही है। इसी को लेकर शनिवार को नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी एसबीआई के मैनेजर से मिले। जहां उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सभी सिक्के चलन में है।
विज्ञापन


लोग किसी भी भ्रम में न आएं। दस रुपये के सिक्कों के चलन को लेकर मुख्यालय में व्यापारी व उपभोक्ता दोनों परेशान हैं। उपभोक्ताओं के सिक्के लेने से मना करने पर जहां दुकानों में सिक्के बढ़ते जा रहे हैं, वहीं छोटे दुकानदार तो सिक्कों को बिल्कुल नहीं ले रहे हैं। शनिवार को इसी ऊहापोह की स्थिति की हकीकत को जानने के लिए व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता धीरु की अगुवाई में व्यापारी राकेश साहू, संजय गुप्ता, कृष्णगोपाल गुप्ता का प्रतिनिधि मंडल एसबीआई प्रबंधक अविनाश चंद्र से मिला। व्यापारियों ने दो नए व दो पुराने सिक्कों को दिखाते हुए पूछा कि इनमें से कौन असली है। जिस पर मैनेजर ने बैंक के करेंसी जांचने वाले विशेषज्ञ से चारों सिक्कों की जांच कराई। इसमें चारों सिक्के असली पाए गए।
विज्ञापन


मैनेजर ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि वह भी सभी प्रकार के सिक्के ले रहे हैं। वह अन्य व्यापारियों को समझाने का कार्य करें कि वह भी लें। कहा कि यह राष्ट्रीय संपदा है। सभी सिक्के चलन में हैं। न लेने पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा सकता है। उधर, इलाहाबाद बैंक के लीड प्रबंधक एसके साहू ने बताया कि जिलाधिकारी ने उन्हें सिक्कों के संबंध में भ्रम फैलाने वालों पर कार्रवाई को कहा है। एलडीएम ने कहा कि अगर सिक्कों को कोई भी नकली करार देकर लेने से इंकार करता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed