{"_id":"6ade4441af4cd446fc06d69c","slug":"fir-against-three-for-robbing-a-transporter-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-146833-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ट्रांसपोर्टर से लूट के आरोप में तीन के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ट्रांसपोर्टर से लूट के आरोप में तीन के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के स्टेशन मार्ग पर ट्रांसपोर्टर से मारपीट कर नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक की फटकार के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कारवाई की। वहीं आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
ट्रांसपोर्टर हुसैन ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र दिया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात स्टेशन से लौटते समय उनकी बाइक खराब हो गई थी। वह बाइक खड़ी कर पैदल बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कस्बा निवासी सुमित जोशी, अंकित शिवहरे और शिवम शिवहरे बाइक से पहुंचे। तीनों ने उनके साथ मारपीट की और 2 लाख 70 हजार 200 रुपये लूट लिए। आरोप है कि तीनों जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले।
एसपी के आदेश के बाद रविवार सुबह तीनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।