{"_id":"69960c8a0a6e3387f60b8837","slug":"fir-against-roadways-bus-operator-for-embezzlement-of-rs-786-hamirpur-news-c-225-1-mah1002-122609-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: 786 रुपये के गबन पर रोडवेज बस परिचालक के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: 786 रुपये के गबन पर रोडवेज बस परिचालक के खिलाफ प्राथमिकी
Thu, 19 Feb 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
महोबा। राठ डिपो की एक रोडवेज बस में बिना टिकट यात्रियों से किराया वसूलने और गबन करने के आरोप में बस परिचालक मोहित के खिलाफ महोबकंठ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह घटना 16 फरवरी को राठ से झांसी जा रही बस में हुई।
चित्रकूटधाम मंडल बांदा के क्षेत्रीय चेकिंग दल ने महोबकंठ क्षेत्र में क्योलारी नदी के पास बस की चेकिंग की। इस दौरान बस चालक इसरार और परिचालक मोहित मौजूद थे। चेकिंग में 66 यात्रियों में से 23 यात्री बिना टिकट पाए गए।
पूछताछ में पता चला कि 14 यात्री पनवाड़ी से हरपालपुर, आठ यात्री बहादुरपुरा से हरपालपुर और एक यात्री महोबकंठ से हरपालपुर जा रहे थे। इन सभी यात्रियों ने बताया कि परिचालक मोहित ने उनसे किराया तो ले लिया, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया। सभी यात्रियों से कुल 786 रुपये लिए गए थे।
विज्ञापन
सहायक यात्री निरीक्षक अभिषेक कुमार ने आरोप लगाया कि परिचालक मोहित ने शासकीय राशि का गबन किया है। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने गबन की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है और मामले की जांच जारी है।