फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Fight between two sides of a family, FIR against four

Hamirpur News: परिवार के दो पक्ष में मारपीट, चार पर प्राथमिकी

Fri, 14 Aug 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Fight between two sides of a family, FIR against four
बिवांर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के अतरार गांव में बृहस्पतिवार की रात दो पक्षों में महिलाओं के बीच हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। इस झगड़े के बाद जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष के चंद्रप्रकाश पुत्र मुरलीधर ने अपने चाचा सेवाराम, प्रमोद उर्फ पप्पू, सरोजिनी और मुन्नी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह महिलाओं के बीच कहासुनी हुई थी। जब आरोपी पक्ष के पुरुष रात में घर पहुंचे तो महिलाओं ने उन्हें झगड़े के बारे में बताया। इसके बाद, आरोपी पक्ष ने मिलकर पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट की, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पक्ष के सेवाराम और प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed