{"_id":"69ab2079d45a863b00015f24","slug":"fight-between-two-parties-allegation-of-throwing-an-innocent-child-on-the-ground-hamirpur-news-c-12-1-knp1008-1447507-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: दो पक्षों में मारपीट, मासूम को जमीन पर पटकने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: दो पक्षों में मारपीट, मासूम को जमीन पर पटकने का आरोप
Sat, 07 Mar 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के उरदना गांव में बीती शाम बृहस्पतिवार को दो पक्षों में गालीगलौज व मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने व तीन माह के बच्चे को जमीन में पटकने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र मौदहा के उरदना गांव निवासी रामेश्वर ने शुक्रवार को कोतवाली में सूचना दी। पुलिस को बताया कि रंजिश में गांव निवासी श्यामबाबू व रोहित ने बृहस्पतिवार शाम को घर में घुसकर गालीगलौज करने लगे विरोध किया तो पीट दिया। आरोपियों ने उसकी गोद से छीनकर तीन माह के बच्चे को जमीन पर पटक दिया। नाजुक हालत में मासूम को सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मासूम बच्चे को जमीन में पटकने का आरोप निराधार है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।