Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Fazil Eleven and Ragoul Riders register wins

Hamirpur News: फाजिल इलेवन और रागौल राइडर्स ने दर्ज की जीत

Sat, 07 Nov 2026 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Fazil Eleven and Ragoul Riders register wins
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के रहमानिया खेल मैदान में मौलाना सलीम जाफरी की स्मृति में आयोजित मौदहा महोत्सव के टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो सेमीफाइनल खेले गए। इनमें फाजिल इलेवन और रागौल राइडर्स ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। रविवार दोपहर दो बजे फाजिल इलेवन और रागौल राइडर्स के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में छिमौली सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए फाजिल इलेवन की टीम 12 ओवर में 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रविंद्र साहू ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। जवाब में छिमौली सुपर किंग्स की टीम छह विकेट खोकर 108 रन ही बना सकी। इस तरह फाजिल इलेवन ने 12 रन से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

शानदार बल्लेबाजी के लिए रविंद्र साहू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे सेमीफाइनल में रागौल राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजपूत ट्रेडर्स की टीम निर्धारित ओवरों में लक्ष्य से पीछे रह गई। रागौल राइडर्स ने तीन रन से रोमांचक जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो विकेट लेने और 14 रन बनाने वाले राहुल राय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका कमरुद्दीन बेटा और समीर सभासद ने निभाई। शोएब ने कमेंट्री और समीर ने स्कोरिंग की। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष निजामुद्दीन पावर, सगीर खान, नौशाद संजरी, बाबूजी कप्तान, लारैब भाई, अब्दुल सत्तार (गौस) आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed