फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmers' ruckus at wheat procurement center for Ghatauli

घटतौली को लेकर गेहूं खरीद केंद्र पर किसानों का हंगामा

Wed, 29 May 2019 12:02 AM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH Updated Wed, 29 May 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Farmers' ruckus at wheat procurement center for Ghatauli
सरीला के वितरण हॉट शाखा केंद्र में मामले की जांच करते तहसीलदार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बे के सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर घटतौली को लेकर दर्जनों किसानों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने मामला सही पाए जाने पर खरीद केंद्र का कांटा सीज करा दिया है तथा जांच के बाद दोषियों के विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज कराने का आश्वासन दिया है। किसानों ने तुलाई के नाम पर अवैध उगाही का आरोप लगाया है। केंद्र प्रभारी इसे तकनीकी कमी बता रहे है।
विज्ञापन


कस्बे में गेहूं खरीद के दो केंद्र बनाए गए हैं। दोनों केंद्र नवीन मंडी परिसर में चल रहे हैं। मंगलवार को वितरण हॉट शाखा के केंद्र पर राहुल निवासी लींगा के गेहूं की तुलाई चल रही थी। उसी समय घटतौली की आशंका में किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। किसानों का आरोप था कि आधा किलो से अधिक की घटतौली की जा रही है।
विज्ञापन


मौजूद किसानों ने इसकी सूचना एसडीएम जुबेर वेग को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार हेमंत चौधरी ने वितरण हॉट शाखा केंद्र में तौले गए बोरों की दोबारा तुलाई बगल में चल रहे साधन सहकारी समिति केंद्र में कराई तो 400 ग्राम का अंतर निकला। जिस पर उन्होंने केंद्र प्रभारी को लताड़ लगाते हुए कांटा सीज करा दिया है तथा केंद्र में दूसरे कांटे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर भूपेंद्र लोधी, जयनारायन राजपूत, देवराज, देवी, राहुल, वेद प्रकाश, मदन राजपूत सहित तीन दर्जन से अधिक किसानों ने तुलाई के नाम पर केंद्र प्रभारी पर सुविधा शुल्क लेने का भी आरोप लगाया। तहसीलदार का कहना है कि वितरण हॉट शाखा के खरीद केंद्र पर 400 ग्राम की घटतौली करना पाया गया है।


कांटे को परीक्षण के लिए बांट माप विभाग को भेजा गया है। जांच के बाद दोषियों के विरुद्घ प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी। खरीद केंद्र प्रभारी अनूप सचान का कहना है कि कांटे में तकनीकी फाल्ट के कारण ऐसा हुआ है। अभी तक इसी कांटे से खरीद होती रही है और 8785 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed