फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   farmers protest against anna pratha

किसानों ने अन्ना प्रथा के विरोध में किया प्रदर्शन

Mon, 28 Dec 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Mon, 28 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
farmers protest against anna pratha

अन्ना प्रथा पर रोक लगाने की मांग कर किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि फसल बर्बाद होने के डर से उन्हें रात में जगकर खेतों की रखवाली करनी पड़ती है।

विज्ञापन


सुमेरपुर ब्लाक के विदोखर मेंदनी गांव के किसानों ने बहुजन किसान दल अध्यक्ष भगवानदास दीक्षित के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि गांव में करीब 500 अन्ना जानवर हैं, जो फसलों को क्षति पहुंचाते हैं। उन्होंने किसी प्रकार कर्ज लेकर फसल बोई है।
विज्ञापन


वह रात दिन खेतों में रहकर रखवाली कर रहे हैं। किसानाें ने मवेशियों के लिए गौशाला खुलवाने की मांग की। किसानों ने कहा कि अन्ना प्रथा पर अंकुश न लगने पर पांच से 11 जनवरी तक आंदोलन करेंगे। मवेशियों को लेकर ब्लाक, तहसील में प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन के दौरान राजू दीक्षित, डब्लू सिंह, रामकृपाल, सुरेश तिवारी, ओमप्रकाश, रामनारायन, आशाराम, कामता पाल, इंद्रपाल, शिवशंकर, रामेश्वर, गंगासागर, घसीटा, पुष्पेंद्र कुमार, विनोद कुशवाहा आदि किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed