फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmer's death, allegation of wrong treatment

किसान की मौत, गलत उपचार का आरोप

Tue, 05 Oct 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmer's death, allegation of wrong treatment
राठ। प्राइवेट डॉक्टर से सर्दी जुकाम का इलाज कराने के बाद किसान की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने निजी डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मझगवां थाने के झिन्नावीरा गांव निवासी बृजभूषण ने बताया कि उनके बड़े भाई वृषभान तिवारी (40) को शनिवार की रात सर्दी जुकाम हो गया। रविवार सुबह करीब आठ बजे गांव के ही प्राइवेट डॉक्टर से दवा मांगी। आरोप है कि डॉक्टर ने दवा देने की जगह जबरन दो इंजेक्शन लगा दिए। जिसके बाद वृषभान की हालत बिगड़ गई। यह देख डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के नाम पर मात्र दो बीघा कृषि भूमि है। जिस पर खेती के अलावा मजदूरी कर परिवार का पेट पालते थे। परिवार में पत्नी आरती पुत्रियां श्रष्टि (14), अरिष्टि (10), दृष्टि (8), वैष्णवी (4) व पुत्र ह्रदयांश (3) हैं। मृतक चार भाइयों बृजभूषण, बृजराम व बृजमोहन में सबसे बड़े थे। मझगवां एसओ मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि अभी परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ थाने में तहरीर नहीं दी है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed