{"_id":"594d50424f1c1b87388b478c","slug":"falling-from-the-roof-of-the-lawyer-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में वकील की छत से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में वकील की छत से गिरकर मौत
अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर शव का पंचनामा भरती पुलिस।
- फोटो : amarujala
दो मंजिला मकान की छत से गिरकर संदिग्ध अवस्था में अधेड़ अधिवक्ता की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने लेखपाल सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
बिवांर थानाक्षेत्र के सायर गांव निवासी कमलेश सदर तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात है। वह मुख्यालय के बप्पाजी गली रमेड़ी निवासी रामस्वरूप के मकान में किराए पर रहता है। कानपुर नगर के सजेती थानाक्षेत्र के बरीमहाताईन गांव निवासी अधिवक्ता रमेश कुमार (45) पुत्र सियाराम कोरी कमलेश के मामा का दामाद है।
गुरुवार की शाम रमेश अपनी कार से कमलेश के पास आया और कमलेश के साथ से स्वराज कालोनी बांदा एक शादी समारोह में गए। कार चालक सिद्धगोपाल चला रहा था। शादी समारोह से रात दो बजे वह लोग कमलेश के घर लौटे।
चालक कार में सो गया। रमेश छत पर और कमलेश नीचे कमरे में सो गया। कमलेश ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उसे रमेश की मौत होने की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सीतादेवी का कहना है कि मकान की छत पर रेलिंग लगी है।
विज्ञापन
ऐसे में पति कैसे गिर सकते हैं। उसने लेखपाल कमलेश, मकान मालिक रामस्वरूप उसकी लेखपाल पुत्री अंजू व उपरी सायर निवासी राजकुमार पर पति की हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के छोटे भाई अमित ने बताया कि वह पांच भाई हैं।
जिसमें सबसे बड़े रमेश थे। जो कानपुर में रहकर वकालत करते थे। वकील की मौत से उसके पुत्र अवनीश, अमन व अन्य परिजनों का रो रोकर बुराहाल है। कोतवाल पीके सिंह ने बताया कि इस घटना की तहरीर मिल गई है। घटना की जांच की जा रही है। उधर पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव को गांव ले गए हैं।
............