फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Escaped prisoner arrested by the police in the eyes of pepper thrown

पुलिस की आंखों में मिर्च झोंककर भागे बंदी को दबोचा

Tue, 18 Oct 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Tue, 18 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Escaped prisoner arrested by the police in the eyes of pepper thrown
जरिया थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए फरार बंदी। - फोटो : amarujala

जरिया थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एक माह पूर्व पेशी से लौटते समय जिला कारागार गेट पर पुलिस कर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर फरार हुए छठवें बंदी को भी पुलिस ने क्षेत्र के गोहांड तिराहे से दबोच लिया है। उस पर पांच हजार का ईनाम घोषित था। वह शातिर अपराधी बताया जा रहा है। फरार हुए चार बंदियों को पुलिस पहले पकड़ चुकी है। जबकि एक की बेतवा नदी में डूबने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन


बीते 20 सितंबर को जिला कारागार से 74 बंदियों को जिला जजी में पेशी पर लाया गया था। सुरक्षा के लिए 19 जवानों को पुलिस लाइन से लगाया गया था। पेशी के बाद 50 बंदियों को ट्रक से पहले कारागार भेज दिया गया था। बांकी 24 बंदियों को वापस कारागार लाया जा रहा था। करीब पांच बजे कारागार गेट पर खड़े  दरोगा शिवदास व वीरेंद्र बंदियों की गिनती कर रहे थे। उसी समय एक बंदी ने दारोगा विमलेश पांडेय व सिपाही भानुप्रताप की आंख में मिर्च पाउडर झोंक दिया और सिपाही भानु प्रताप की सरकारी राइफल लेकर छह बंदी फरार हो गए।
विज्ञापन


इनमें मनमोहन व गोयम निवासी राठ, राहुल व हरिओम निवासी कुरारा, राघवेंद्र सिंह निवासी जनपद जालौन व अवधेश उर्फ बबलू निवासी पुरैनी शामिल थे। तब पुलिस ने उसी दिन देर शाम बेतवा नदी से होकर भाग रहे गोयम यादव, हरिओम व राहुल तथा मनमोहन को दबोचने में सफलता पाई थी। जबकि राघवेंद्र सिंह निवासी जालौन बेतवा नदी में मृत मिला था। चर्चा थी कि उसकी मौत भागते समय बेतवा नदी में डूबने से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के 28 दिन बाद सोमवार की देर शाम जरिया थाना पुलिस ने फरार हुए आखिरी बंदी अवधेश उर्फ बबलू निवासी पुरैनी को क्षेत्र के गोहांड तिराहे से 600 ग्राम नशीली गोलियां डाइजापॉम के साथ दबोचा लिया। थानाध्यक्ष जरिया रामाश्रय यादव ने बताया कि इस फरार बंदी पर पांच हजार का इनाम था। अवधेश शातिर अपराधी है। मुखबिर की सूचना पर टीम के एसआई राजा दुबे, सिपाही बृजेंद्र सिंह, योगेश, कुलदीप, सचिन ने इसे दबोचने में सफलता पाई।

अवधेश पर मध्य प्रदेश, मेरठ व महोबा में भी दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक कर फरार हुए अवधेश उर्फ बबलू निवासी पुरैनी पर ओरछा मध्य प्रदेश, मेरठ, जलालपुर, कोतवाली राठ, महोबा सहित अन्य जनपदों के थानों में एक दर्जन से अधिक लूट, हत्या व डकैती के एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।


2006 में थाना जरिया में तैनात सिपाही बृज नारायण के भाई बृजकिशोर निवासी भदौना घाटमपुर की सुपारी लेकर हत्या करने का मामला उसके खिलाफ दर्ज है। इसके बाद राठ कस्बा निवासी परिचालक जुनैद की हत्या इसने अपने साथी विश्व बंधु निवासी घाटमपुर व शाहिल निवासी राठ के साथ मिलकर मप्र के ओरछा में की थी। जलालपुर के बंडवा गांव में हुई लूट की घटना में भी यह शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed