फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Electrician died after falling from a crane in the factory in Hamirpur, the family created a ruckus

हमीरपुर में फैक्टरी में क्रेन से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 14 Aug 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Electrician died after falling from a crane in the factory in Hamirpur, the family created a ruckus
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। रिमझिम इस्पात फैक्टरी में शनिवार रात काम करते समय क्रेन से गिरने से इलेक्ट्रीशियन मौत हो गई। परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर गेट पर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के जहानाबाद थानाक्षेत्र के कलाना सराय गांव निवासी ब्रजेंद्र स्वरूप पाठक (42) भरुआसुमेरपुर में संचालित रिमझिम इस्पात लिमिटेड करीब 15 साल से इलेक्ट्रीशियन थे। बहनोई संजीव तिवारी ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे काम करते समय ब्रजेंद्र 60 फीट ऊंची क्रेन से गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि फैक्टरी प्रबंधन ने शव को गेट के बाहर रखवा दिया। बहनोई ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मैनेजर मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि फैक्टरी में सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं हैं। इलेक्ट्रीशियन अपनी लापरवाही से गिरा है। मृतक परिवार को जो भी संभव होगा आर्थिक मदद की जाएगी। थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि इलेक्ट्रीशियन की सदर अस्पताल में मौत हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed