{"_id":"66980fd07e261121540c1656","slug":"elections-will-be-held-on-the-vacant-posts-of-bdc-and-26-panchayat-members-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-113325-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बीडीसी व 26 पंचायत सदस्यों के खाली पदों पर होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बीडीसी व 26 पंचायत सदस्यों के खाली पदों पर होगा चुनाव
Thu, 18 Jul 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 18 Jul 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में आकस्मिक रूप से रिक्त हुए एक क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) व 26 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर चुनाव कराया जाना है। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्यक्रम घोषित कर अधिकारियाें को जिम्मेदारी दी है।
नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए 22 जुलाई, मतदान के लिए छह अगस्त व मतगणना को आठ अगस्त की तिथि तय की है। कुरारा के भौली गांव में रिक्त पदों पर इस पंचवर्षीय में चौथी बार चुनाव कराया जा रहा है। शपथ न लेने के चलते पद बार-बार रिक्त हो रहे हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) राहुल पांडेय के अनुसार नामांकन के लिए अंतिम तिथि 22 जुलाई है। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 23 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच, 24 को शाम तीन बजे तक नाम वापसी व तीन बजे के बाद प्रतीक चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
छह अगस्त को मतदान व आठ अगस्त को मतगणना कराई जाएगी। रिक्त पदों में कुरारा ब्लॉक के भौली डांडा गांव के कुल दस वार्ड, सुमेरपुर के बरुआ गांव के दो, नदेहरा, टेढ़ा, टिकरौली, कलौलीजार, बदनपुर व भौनिया के एक-एक वार्ड शामिल है।
मौदहा के लेवा, अरतरा, मुस्करा के इमिलिया, कैमोखर, राठ के गल्हिया, गोहांड के बड़ा खरका व अकौना के अलावा सरीला ब्लॉक के हरदुआ गांव का एक वार्ड शामिल है।
वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कुरारा क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 रिक्त हैं। इसमें जखेला के वार्ड नौ से 11 तक व जल्ला के वार्ड एक से 11 तक के वोटर मतदान करेंगे। नामांकन समेत मतगणना कार्य संबंधित ब्लॉक कार्यालय में संपन्न कराया जाएगा।