फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   eight new corona positives found

एक किशोरी सहित आठ और निकले संक्रमित

Wed, 12 Jan 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
eight new corona positives found
हमीरपुर। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को आठ और लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 33 हो गई है। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बावजूद लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। मंगलवार को नौ लोग संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.एके रावत ने बताया कि संक्रमितों में शहर के तीन युवक हैं। सुमेरपुर, राठ दो और गोहांड में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें चार महिलाएं व एक किशोरी है। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

उधर, लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण भी जोर कर दिया गया है। 15 से 17 वर्ष के किशोरों को भी टीके लगाए जा रहे हैं। बुधवार को 3857 किशोरों ने टीके लगाए। 227 लोगों को बूस्टर डोज दी गई। बुधवार को कुल 8964 लोगों का टीकाकरण किया गया। 977 की आरटीपीसीआर और 1077 की एंटीजन किट से जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी श्री रोटीराम महाराज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरतरा में 120 छात्र/छात्राओं ने टीका लगवाया। प्रधानाचार्य प्रद्युम्न कुमार, शिक्षक राजू आचार्य, भूपेंद्र द्विवेदी, नेहा प्रजापति ने उन्हें प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed