{"_id":"630fa8c1e4bbdb4f676b0e25","slug":"eight-arrested-with-liquor-and-ganja-in-hamirpur-hamirpur-news-knp715560660","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में शराब और गांजा के साथ आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में शराब और गांजा के साथ आठ गिरफ्तार
विज्ञापन
गांजा और शराब के साथ आठ गिरफ्तार
मौदहा/बिवांर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब और गांजा रखने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
मौदहा कोतवाली पुलिस ने रघुराज यादव निवासी भैस्ता के पास से 30 लीटर शराब और विशाल निवासी इचौली के पास से 40 लीटर शराब बरामद की। बिगहना निवासी ताहिर उर्फ बबलू के पास से एक किलो और रतनलाल के पास से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है।
बिवांर थाना पुलिस ने छानी बुजुर्ग निवासी इमरान खान को 20 लीटर, खन्ना थाना क्षेत्र के खोरपुरवा निवासी कल्याण को 20 क्वार्टर और उमरी निवासी नरेंद्र सिंह को 21 क्वार्टर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
सरीला संवाद के अनुसार जरिया थानाध्यक्ष जरिया राम आसरे सरोज ने बताया कि बुधवार को क्षेत्र के इटैलियाबाजा निवासी चरन सिंह को एक किलो 250 ग्राम, राजू को एक किलो 300 ग्राम व ओम प्रकाश उर्फ ओमी निवासी सरीला को एक किलो 200 ग्राम गांजा के साथ कपड़ा गया। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। (संवाद)