फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Eid yesterday, four-lane will be closed for two hours during prayers

ईद कल, नमाज के वक्त दो घंटे बंद रहेगा फोरलेन

Tue, 05 Jul 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 05 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Eid yesterday, four-lane will be closed for two hours during prayers
ईदगाह पर बैरियर उतारते कोतवाली के पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

मौदहा की बड़ी ईदगाह के पेश इमाम हाजी हाफिज शफकतउल्ला ने कहा कि ईद का चांद कहीं नहीं दिखा, इसलिए जिले में ईद गुरुवार को मनाई जाएगी।  उधर, कालपी फोरलेन पर सड़क से सटकर ईदगाह होने के कारण ईद के नमाज में कोई परेशानी न हो इसके लिए करीब दो घंटे से अधिक समय के  लिए हाईवे बंद रहेगा। हाईवे में चार स्थानों पर मोबाइल बैरियर लगाने की तैयारी कोतवाली पुलिस ने कर ली है।

विज्ञापन


कुरारा मार्ग स्थित ईदगाह में सुबह करीब 8:30 बजे ईद की नमाज पेश इमाम अदा कराएंगे। नमाज शुरूहोने के एक घंटे पहले व नमाज समाप्त होने के आधे घंटे बाद मार्ग खोला जाएगा। कोतवाल अनूप कुमार ने बताया कि कुरारा मार्ग में सिटी फारेस्ट, गौरादेवी, कालपी चौराहा, रहुनियां चौकी के पास मोबाइल बैरियर लगाकर यातायात रोका जाएगा।
विज्ञापन


बताया कि बदनपुर व हाईवे में लक्ष्मीबाई तिराहे के पास भी फोर्स लगाया गया है जो भारी वाहनों को शहर के भीतर घुसने से रोकेगा। बताया कि बैरियर को लगाए जाने की सारी तैयारियां कर पुलिस फोर्स को ड्यूटी बांट दी गई है। यातायात प्रभारी मोहम्मद ताहिर ने कहा कि अभी कोई आदेश नहीं है। आदेश आने पर अमल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed