{"_id":"62239a6e41edb636120ce7b3","slug":"education-hamirpur-news-knp684034743","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण में प्रियंका व मॉडल में निखिल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण में प्रियंका व मॉडल में निखिल अव्वल
विज्ञापन
इंगोहटा में छात्रा को पुरस्कृत करते सेवानिवृत बीएसए कामता प्रसाद विश्वकर्मा।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में आजादी का अमृत महोत्सव के परिप्रेक्ष्य में इंगोहटा के रुकमणि बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विज्ञान से जुड़े अनुभवों को साझा किया गया।
रिटायर्ड बीएसए कामता प्रसाद विश्वकर्मा ने कहा कि जादूगरी का चमत्कार कुछ भी नहीं है। कहा कि सत्य ही विज्ञान है। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष रेवती कुमार पाठक ने पौराणिक विज्ञान से आधुनिक विज्ञान की तुलना की। प्रतियोगिता में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के बढ़ते कदम विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। जिसमें विद्यालय की छात्रा प्रियंका प्रथम, लक्ष्मीचंद कालेज की दीपांजलि द्वितीय, रुक्मणि विद्यालय के सोहनलाल तृतीय को पुरस्कार दिया गया।
मॉडल प्रतियोगिता में जीआईसी के निखिल वर्मा प्रथम, पैराडाइज कांवेंट के मोहित विश्वकर्मा द्वितीय, रुकमणि विद्यालय के शिवमोहन तृतीय पर रहे। समाचार पत्रों की कटिंग प्रतियोगिता में बहुमंजिली विद्यालय के हर्ष प्रथम, लक्ष्मीचंद पालीवाल की रिया त्रिपाठी द्वितीय व रुकमणि बालिका के आर्यन को तृतीय स्थान मिला। चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या का कार्यक्रम रमाकांत ने किया। छात्राओं ने अंधविश्वास व सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में लखनलाल जोशी, पीके शुक्ला, रमाकांत रहे। जिला विज्ञान क्लब के समन्यवक डॉ जीके द्विवेदी, प्रधानाचार्या सुरभि शुक्ला ने आभार जताया।