{"_id":"5fe62b7c8ebc3e3e9d0e931a","slug":"education-hamirpur-news-knp602138172","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों को भी लड़कों के समान शिक्षा का अधिकार मिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों को भी लड़कों के समान शिक्षा का अधिकार मिलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। समर्थ व सहयोग संस्था के संयुक्त तत्वावधान में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से अपराजिता व किशोरी सम्मेलन कार्यक्रम कुरारा कस्बे के दीपक गेस्ट हाउस में हुआ। इसमें लड़कियों को भी लड़कों के समान शिक्षा, स्वास्थ्य की समानता पर चर्चा की गई। नारी सुरक्षा पर कानूनी जानकारी दी गई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरजीत सिंह ने कहा कि लड़के-लड़कियों में भेदभाव नहीं होना चाहिए। कुपोषण को दूर करने के लिए लड़कियां अपने खानपान पर ध्यान दें। जिला प्रोवेशन अधिकारी नीरज कुमार ने लड़कियों को जागरूक करने पर बल दिया। सहयोग संस्था की कार्यक्रम अधिकारी संगीता मौर्या ने बताया कि माहवारी शर्म नहीं, खुशी की बात है। यह हमारे शरीर में होने बाले बदलाव का हिस्सा है।
बाल विकास परियोजना की शशि सचान ने लड़कियों को आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। बाल संरक्षण अधिकारी दीप्ति अग्निहोत्री ने बाल अधिकारों पर किशोरियों को जागरूक किया। पूर्व मा. विद्यालय कुतुबपुर की प्रधानाध्यापिका मालती झा ने बालिकाओं के साथ किए जा रहे कार्यों की सराहना की। वन स्टाप सेंटर की इंचार्ज मोनिका गुप्ता बताया कि शोषण और हिंसा से उत्पीड़ित महिलाओं को उनके यहां से न्याय दिलाने की पहल की जाती है। समर्थ फाउंडेशन के देवेंद्र गांधी ने किशोरियों के साथ किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। परिवीक्षा अधिकारी जया बाजपेयी, सुपरवाइजर मीना ठाकुर, समर्थ फाउंडेशन के शिवकुमार, दुर्गेश, सुनील, सीता, प्रियंका, इसरार, लवलेश, श्रीपाल, शिवपाल, सहित बिलौटा, बरूआ, खरौंज, कुतुबपुर, टोडरपुर, शिवनी आदि गॉव की किशोरियों ने भाग लिया।