{"_id":"577e98fe4f1c1be6567fac5d","slug":"dua-e-khuda-raised-hand-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरबार-ए-खुदा में दुआ को उठे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरबार-ए-खुदा में दुआ को उठे हाथ
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 07 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
ईदगाह में ईदुल फितर की नमाज अदा करते मुस्लिम भाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय समेत जिले भर में ईदुल फितर का त्योहार धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में बच्चों ने भी ईद की नमाज अदा कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी। नमाज के वक्त ईदगाहाें व जामा मस्जिदों में भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा, वहीं नमाज के वक्त कोई व्यवधान न हो इसके लिए कई स्थानाें पर बैरियर लगाए गए।
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित ईदगाह में सुबह आठ बजे पेश इमाम हाफिज अब्दुल रशीद कुरैशी ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाजियों ने नमाज अदा कर देश में अमन चैन की दुआ की। मौसम खराब होने के बावजूद छोटे छोटे बच्चे भी ईद की नमाज में शामिल हुए।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिहाज से नमाज के दौरान एसडीएम रामभुवन तिवारी, सीओ सीताराम, कोतवाल अनूप कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। फिर खालेपुरा स्थित जामा मस्जिद में इमाम हाफिज इफ्तिखार ने सुबह 8.30 बजे ईद की नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
नमाज के बाद जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सपा, कांग्रेस, भाजपा, बसपा ने अपने-अपने स्टाल लगाकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। कांग्रेस के देवेंद्र मोहन चौबे, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, सपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव, मुन्नीलाल निषाद, युगांक मिश्रा, भाजपा के कुलदीप निषाद, बसपा से सत्यदेव दीक्षित सहित सुरेश शर्मा, अनवर खान, जलीस खान आदि मौजूद रहे।