Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Drizzle and strong winds increased melting

Hamirpur News: बूंदाबांदी और तेज हवाआें ने बढ़ाई गलन

Sun, 12 Jan 2025 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 12 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Drizzle and strong winds increased melting
जखेला गांव में लहलहाती गेहूं की फसल। - फोटो : जखेला गांव में लहलहाती गेहूं की फसल।
हमीरपुर/भरुआ सुमेरपुर। तेज हवाओं के साथ शनिवार देर रात हुई बूंदाबांदी के चलते रविवार को गलन बढ़ गई। दिन में हल्के बादल छाए रहने से तेज धूप भी नहीं निकली।
विज्ञापन

अधिकतम पारा दो डिग्री लुढ़ककर 20.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम पारा भी सात डिग्री पर स्थिर रहा। कृषि वैज्ञानिकाें का दावा है कि बूंदाबांदी होने से गेहूं समेत अन्य फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह बादल छाए रहने व कोहरा पड़ने की संभावना है। केवीके अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि बीती रात हुई हल्की बूंदाबांदी से फसलों का कोई नुकसान नहीं है। दलहनी, तिलहनी सहित गेहूं की फसलों को इससे फायदा मिलेगा। माहू आदि रोग भी नष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चने की फसल में फूल आने से कुछ नुकसान हो सकता है। जखेला निवासी किसान शिवम सिंह कहते हैं कि ठंड पड़ने से ही रबी फसलों का विकास होता है।
वहीं सुमेरपुर क्षेत्र के प्रगतिशील किसान रामसनेही साहू, संतोष सिंह, दुलीचंद्र विश्वकर्मा, राधेश्याम तिवारी, राजाराम अनुरागी आदि ने बताया कि मौजूदा में फसलों को बादलों की नहीं बल्कि पछुवा हवाओं के साथ धूप की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed