फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Drapes on chaos, administration engaged in preparations

Hamirpur News: अव्यवस्थाओं पर डाले पर्दे, तैयारियों में जुटा रहा प्रशासन

Thu, 03 Aug 2023 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Drapes on chaos, administration engaged in preparations
हमीरपुर। राज्यपाल के आगमन की तैयारियों में बुधवार को सुबह से प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। नगर पालिका की टीम ने जहां मुख्य सड़कों पर घूम रहे अन्ना मवेशियों को पकड़ गोशाला भेजा। वहीं कई मवेशियों को नगर से बाहर कर दिया। अन्ना मवेशियों ने राठ तिराहे के पास डेरा जमा लिया। वहां से गुजरने वाले वाहनों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं प्रशासन ने अपनी अव्यवस्थाओं को छिपाने के लिए गंदगी पर पर्दा डाल दिया।
विज्ञापन

बुधवार शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मुख्यालय आगमन को लेकर सुबह से प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। कुछेछा बीआरसी परिसर में बारिश के चलते हुए जल भराव के कारण मैदान में मौरंग डाल कर सफाई कर्मियों की टीम उसे बराबर करने में जुटी रही। वहीं पुलिस लाइन के पास घूम रहे अन्ना मवेशियों को नगर पालिका की टीम ने पकड़ा। वहीं बेतवा पुल पर जमी मिट्टी व रेलिंग की सफाई में पीएनसी की टीम लगी रही। वहीं एसपी आफिस के पास अधूरी पड़ी बाउंड्रीवाल को छिपाने के लिए होर्डिंग्स लगाई गई ताकि जब राज्यपाल यहां से गुजरे तो उन्हें कोई अव्यवस्था न दिखे। इसी तरह मलेरिया कार्यालय के सामने फैली गंंदगी को छिपाने के लिए भी पर्दे डाले गए हैं। परिवहन व पुलिस विभाग की ओर से विभिन्न कारणाें से पकड़े गए ट्रक कुछेछा चौकी में हाईवे किनारे खड़े कराए गए थे। राज्यपाल के आगमन को लेकर उन्हें वहां से हटवाकर सड़कों की सफाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed