Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Doctor absent

Hamirpur News: पशु अस्पताल से डॉक्टर नदारद, डिप्टी सीवीओ कक्ष पर लटका ताला

Fri, 20 Nov 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Doctor absent
- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के भरोसे अस्पताल
विज्ञापन


- लापरवाही में दो बार रुका वेतन, रवैवा जस का तस
हमीरपुर। राजकीय पशु चिकित्सालय सरीला में पशु चिकित्सा सेवाओं की बदहाली सामने आई है। शुक्रवार को करीब दोपहर एक बजे अस्पताल के डिप्टी सीवीओ एवं चिकित्सक कक्ष पर ताला लटका मिला। निर्धारित समय सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक होने के बावजूद डॉक्टर अस्पताल से नदारद थे। मौके पर केवल एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद मिला पशुपालकों का आरोप है कि अस्पताल में तैनात चिकित्सक अक्सर ड्यूटी से गायब रहते हैं। दूर-दराज के गांवों से पशुओं का इलाज कराने आने वाले किसानों को डॉक्टर के न मिलने पर निराश होकर लौटना पड़ता है। आरोप है कि कई बार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही पशुओं को दवा देने और उपचार करने का काम करते हैं। इससे पशुओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होने की आशंका बनी रहती है। मजबूरी में पशुपालकों को निजी चिकित्सकों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लापरवाही व बैठक से अनुपस्थित रहने के चलते डिप्टी सीवीओ सरीला के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की जा चुकी है। जिला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सालिकराम ने बताया जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed