{"_id":"57f008114f1c1bd31c573f1a","slug":"divine-liturgy-was-set-fire-sculptures","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवन पूजन के साथ स्थापित हुईं देवी प्रतिमाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवन पूजन के साथ स्थापित हुईं देवी प्रतिमाएं
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
रमेड़ी मोहल्ले के देवादास मंदिर के निकट दुर्गा मां की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को हवन पूजन करते भक्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र पर नगर के देवी मंदिरों में शनिवार सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पहले दिन श्रद्धालुओं ने व्रत धारण कर जवारे बोकर कलश स्थापना कर देवी मंदिरों में जाकर माथा टेका। भक्ति भाव के इस पर्व के शुरू होने के साथ नगर में जगह-जगह देवी भक्ति के गीत गूंजने शुरू हो गए हैं। नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित देवी प्रतिमाओं की स्थापना विधिवत पूजन अर्चना के साथ हुई।
नगर में मांझखोर, रमेड़ी तरौस, विद्या मंदिर रोड, किंग रोड, बाजार चौराहा, हाथी दरवाजा, पुराना यमुना घाट, गौरा देवी, पुराना बेतवा घाट, काशीराम कालोनी आदि स्थानों पर देवी प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। नगर के चौरा देवी मंदिर, दुर्गादेवी, बड़ी देवी, शीतला देवी, फू लारानी, कालीमैया, गौरा देवी आदि मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा अधिक रहा। शनिवार को श्रद्धालुओं ने पहले दिन जवारा बोकर कलश स्थापना के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ कर मां भगवती क ी महिमा का गुणगान किया। देवादास मंदिर में छोटे बच्चों की झांकियां दर्शनीय हैं। महाआरती देखने को शाम होते ही श्रद्धालुओं का जमघट उमड़ पड़ता है। राजदरबार की ओर से प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। नवयुवक संघ राजदरबार विधि से पूजन अर्चना व गाजे बाजों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार व अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करके की गई। राजदरबार के संरक्षक संजय दीक्षित समाज सेवी दीपू धुरिया, रिंकू, गगन, नीरज, नीलू, सोनू, मोनू, नितिन, लालू, मोहित, पुन्नी, सचिन, सुरेन्द्र, दीपक, मनीष, सतीष, गंगाबाब, राजकुमारी, मालती,समेत तमाम लोग मौजूद रहे। राठ प्रतिनिधि के अनुसार शारदीय नवरात्र के पहले दिन पूजा पंडालों में देवी प्रतिमाएं स्थापित हो गईं। सिकंदरपुरा स्थित मां शीतला देवी, मरहीमाता, दाई माता, गायत्री मंदिर, शक्ति मंदिर, बुधौलियाना मोहल्ला स्थित कालीदेवी मंदिर, चौपरा मंदिर, महावीरन मंदिर सहित सभी मंदिरों में जन सैलाब उमड़ पड़ा। आस्थावानों ने पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी। सबसे ज्यादा भीड़ शीतला देवी और मरहीमाता मंदिर में रही। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस नदारत रही।
भरुआसुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन शनिवार को सुबह से देवी मंदिरो में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। वहीं पूजा पंडालों में मां भगवती के शैलपुत्री रूप की स्थापना कर पूजन अर्चन किया गया। कस्बे में पाथामाई मंदिर, विध्वासिनी मंदिर, गायत्री मंदिर, काली माई मंदिर, इंगोहटा के त्रिशक्ति मंदिर व देवगांव में मां शक्ति के कामाख्या मंदिर में तांता रहा। कस्बा सहित 91 स्थानों पर देवी प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।