फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Dispute over free cattle, firing

अन्ना गोवंश को गोशाला में बंद करने को लेकर हुई फायरिंग

Fri, 29 Oct 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dispute over free cattle, firing
भरुआसुमेरपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में अन्ना मवेशियों ने एक किसान की करीब पांच बीघे फसल नष्ट कर दी। इस मामले को लेकर किसान और प्रधान के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर ली है।
विज्ञापन

बड़ागांव निवासी राजाभैया ने बताया कि गुरुवार रात गोशाला के करीब 40 गोवंश उनके खेत में घुसकर पांच बीघे की फसल नष्ट कर दी है। इन मवेशियों को गोशाला की तरफ लिए जा रहे थे। तभी प्रधान हरदौल निषाद व उनके परिजनों ने इन्हें बंद करने से मना कर दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। किसान का आरोप है कि प्रधान पक्ष की ओर से उनके भतीजे गंगू निषाद ने फायर झोंक दिया। जिससे वह बाल-बाल बच गए। उधर प्रधान हरदौल निषाद ने बताया कि राजाभैया अपने भाइयों के साथ उनके दरवाजे पर चढ़कर गाली गलौज कर उनके भाई पर फायरिंग की है। उधर गांव निवासी ब्लाक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव ने बीडीओ सहित डीएम, एसपी को पत्र लिखकर अन्ना गोवंश छोड़ने के साथ विवाद की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed