{"_id":"66dded62d108034ddc089d7e","slug":"dispute-between-two-parties-in-transaction-spread-panic-by-firing-hamirpur-news-c-12-1-jhs1001-820903-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: लेनदेन में दो पक्षों में विवाद, फायरिंग कर फैलाई दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: लेनदेन में दो पक्षों में विवाद, फायरिंग कर फैलाई दहशत
Mon, 09 Sep 2024 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 09 Sep 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। थाना मझगवां के ग्राम उजनेह में दो पक्षों में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इस पर दबंगों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी।
पुलिस ने राइफल, कारतूस और खोखा और वाहन बरामद किया है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
राठ सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि ग्राम उजनेह के अर्जुन सिंह अहिरवार और ग्राम अटगांव के रूपेश राजपूत के मध्य पैसे के लेनदेन का विवाद था। इसी बात को लेकर रूपेश अपने मित्र कल्लू राजपूत व दो-तीन लोगों के साथ पहुंचा और अर्जुन से मारपीट की।
रूपेश ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से विवाद के दौरान हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद रूपेश राजपूत, कल्लू राजपूत व अज्ञात मौके से भाग गए। रूपेश के पिता सत्यप्रकाश से पूछताछ की जा रही है। (संवाद)