फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Display locked offices, protesting

दफ्तरों पर ताला जड़ प्रदर्शन, नारेबाजी

Wed, 10 Aug 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 10 Aug 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Display locked offices, protesting
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित धरने पर नारेबाजी करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल बुधवार से शुरू हो गई। हड़ताल के चलते कलेक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील, स्वास्थ्य, नलकूप, सफाई कर्मी, संग्रह अमीन, शिक्षा विभाग, लिपिक संवर्ग समेत कई विभागों में तालाबंदी दिखी। समस्या लेकर पहुंचे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। कर्मचारियों ने भी कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर साफ कर दिया है कि मांगों को लेकर अब वे लोग आरपार की लड़ाई के मूड में हैं।

विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आह्वान पर शुरू हुई हड़ताल के पहले दिन परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार निगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार निगम ने राज्य कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के तरह सभी भत्ते दिए जाने व नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त किए जाने की पुरजोर वकालत की। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अभी तो तीन दिन की हड़ताल को लेकर आंदोलन किया जा रहा है।
विज्ञापन


अगर उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो इस आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों व विभिन्न विभागों के कर्मचारी संगठनों के अध्यक्षों से आह्वान कर आंदोलन को सफल बनाने को कहा। संचालन कर रहे संघ के संरक्षक रमेशबाबू साहू ने नारेबाजी कर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोषागार संघ के मंडलीय मंत्री कौशल किशोर मिश्रा, उमेश कुमार गुप्ता, राजस्व अमीन संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भदौरिया, राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलामंत्री रमेश कुमार गुप्ता, मातृ शिशु कल्याण महिला संघ जिलाध्यक्ष प्रभा सिंह, प्रकाश श्रीवास्तव, पशुपालन विभाग से बनमाली, मो. रिजवान, आंगनबाड़ी संघ के जिलाध्यक्ष उमा प्रजापति, महेश सोनकर, विकास भवन संघ जिलाध्यक्ष विजय सिंह जाटव, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जगदीश निगम आदि ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पर केके गुप्ता, डा. अजय शिवहरे, संजीव शिवहरे, गुरुदेव सिंह आदि कर्मचारियों ने हड़ताल का समर्थन किया।

सरीला प्रतिनिधि के अनुसार, मांगों को लेकर कई विभागों के कर्मचारियों ने तहसील परिसर में धरना देकर कार्य बहिष्कार किया। उधर, खंड विकास कार्यालय में ग्राम्य विकास महापरिषद के आह्वान पर विकास विभाग के कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे।


धरने में जगदीश यादव, छोटे खां, रामहेत, शिवकुमार, अहिमर्दन, भूरेलाल, रवींद्र वर्मा, सलाहउद्दीन, संतोष, सिद्धगोपाल, रफीक मोहम्मद सहित आधा सैकड़ा से अधिक कर्मचारी मौजूद रहे। मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे समाज कल्याण विभाग के एडीओ नंदकिशोर दीक्षित, सहकारिता के एडीओ बृजमोहन पटेल व मनरेगा के नीरज सिंह, नलकूप विभाग के तहसील अध्यक्ष अवधेश तिवारी, राजस्व संग्रह अमीन संघ के संदीप कुमार तिवारी, नलकूप विभाग के अवधेश कुमार, आंगनबाड़ी से निर्मला, सावित्री, स्वास्थ्य विभाग के सुशीला सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed