फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   dhud se pareani badhi, vahan renge

Hamirpur News: दोपहर बाद हुए सूर्यदेव के दर्शन, हाईवे पर रेंगते रहे वाहन

Tue, 20 Dec 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
dhud se pareani badhi, vahan renge
हमीरपुर। कोहरे की धुंध से सुबह हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। ठंड से बचने के लिए जगह-जगह लोग अलाव तापते रहे। वहीं बच्चे भी ठिठुरते दिखे। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटों के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों में घने कोहरे की संभावना है। मौदहा संवाद के अनुसार कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। वाहन लाइट जलाकर निकले। जिससे ज्यादातर लोग घरों में दुबके रहे। वहीं रेलवे स्टेशन पर भी इक्का दुक्का यात्री ही नजर आए। जबकि आटो रिक्शा, ई-रिक्शा दोपहर 12 बजे के बाद ही सड़कों में देखने को मिले। भीषण कोहरे के चलते सड़कों पर दस बजे तक सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम गतिविधि
केवीके वैज्ञानिक मो. मुस्तफा ने बताया कि अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री व न्यूनतम 9 डिग्री सेंटीग्रेट रहा है। वहीं सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 97 प्रतिशत, न्यूनतम 68 प्रतिशत रहने की संभावना है। वहीं उत्तर पश्चिमी हवाएं 2.2 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलहनी फसलों को कोहरे से नुकसान
भरुआसुमेरपुर। कोहरा शुरू हो जाने से दलहनी, तिलहनी फसलों में खतरा मंडराने लगा है। मंगलवार को मौसम ने अचानक पलटी मारी। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो चारों तरफ कोहरा ही कोहरा था। किसान परशुराम यादव, उदयभान, सुरेश यादव, अनूप कुमार, संतराम श्रीवास, लल्लू सोनी, रामस्वरूप श्रीवास, बृजेश सोनी, कल्लू सोनी, मानसिंह भदौरिया आदि ने बताया कि कोहरे से नुकसान हो सकता है। इससे मसूर, मटर, चना, सरसों की फसलों में विपरीत असर डालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed