{"_id":"613646248ebc3e0749169d3f","slug":"development-pradhan-hamirpur-hamirpur-news-knp6504213113","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों के विकास के लिए आगे आए युवा प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों के विकास के लिए आगे आए युवा प्रधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नवनिर्वाचित युवा प्रधानों ने गांवों के विकास का खाका तैयार कर लिया है। जल्द ही अब गांवों की तस्वीर बदलेगी। ग्राम सचिवालयों से लेकर मुख्य रास्ते, नालियां, इंटरलाकिंग, खड़ंजा आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी। वहीं गांवों को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कराए जा रहे हैं। पंचायत भवनों का कायाकल्प कराया जा रहा है।
पत्योरा ग्राम प्रधान गोमती देवी ने बताया गांव में काफी चुनौतियां उपहार में मिली हैं। जिनको दूर करना उनकी प्राथमिकता है। बताया गांव में गंदगी का अंबार लगा है। जिसको मनरेगा के तहत सफाई कराई जा रही है। वहीं सचिवालयों का कायाकल्प कराया जा रहा है। पशु आश्रय स्थल का भी निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बताया करीब दो सैकड़ा अन्ना मवेशियों को भी संरक्षित कराया है। कहा आने वाले समय गांव का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। देवगांव प्रधान जितेंद्र शिवहरे ने कहा ग्रामीणों ने जो विश्वास कर अपना मुखिया चुना है।
उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। कहा गांव का विकास ही उनका लक्ष्य है। बताया पंचायत भवन का कायाकल्प कराया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। वहीं पौधरोपण का कार्य वृहद स्तर पर कराया है। अस्थायी पशु आश्रय स्थल में सारी व्यवस्थाएं पेयजल, तारबाड़ी, लाइट आदि दुरुस्त कराई हैं। आगे जलनिकासी व सीसी निर्माण कार्य कराए जाने के प्रस्ताव तैयार करा रहे हैं। डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा ग्राम पंचायतों के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। कहा अभी वह मीटिंग में हैं। बजट की ठीक से जानकारी नहीं है।