फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   departments are not able to give money for development

विकास को आई धनराशि खर्च न कर पाए विभाग

Sat, 07 Nov 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर Updated Sat, 07 Nov 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
departments are not able to give money for development
 जिलाधिकारी संख्या तिवारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसमें अधिकारियों से कहा कि कार्यों में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मनरेगा कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए। वहीं कई विभागों में विकास को आई धनराशि डंप रहने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


बैठक में डीएम ने हमीरपुर राठ मार्ग सहित अन्य मार्गों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। बुंदेलखंड पैकेज की समीक्षा के दौरान कृषि विभाग में10 लाख, भूमि संरक्षण में 2 करोड़ 70 लाख की धनराशि लंबित रहने पर जिलाधिकारी ने भूमि संरक्षण अधिकारी से जानकारी ली।
विज्ञापन


उनके जवाब से असंतुष्ट डीएम ने नाराजगी जता स्पष्टीकरण मांगा है। लघु सिंचाई विभाग में 1.25 करोड़ पाइप यंत्र क्रय करने और 2.38 करोड़ विशिष्ट मंडियाें के निर्माण के लिए खर्च न करने पर नाराजगी जताई और इसे शीघ्र व्यय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलनिगम के पास 7.58 करोड़ की धनराशि लंबित होने पर डीएम ने कहा कि ये स्थिति सही नहीं है। डीएम ने अधिशाषी अभियंता जलनिगम को बक्छा, गुसियारी आदि गांवाें में मीठा पानी उपलब्ध कराने के  निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed